23 महीने बाद आज़म खान जेल से रिहा, रामपुर के लिए हुए रवाना

Date:

भारी सुरक्षा के बीच आज़म खान को सीतापुर जेल से रिहाई मिली, मुख्य गेट से नहीं बल्कि दूसरे गेट से बाहर निकले, काफिला रामपुर रवाना।

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कद्दावर चेहरा आज़म खान लगभग 23 महीने बाद आखिरकार जेल से रिहा हो गए। वह मंगलवार को सीतापुर जेल से बाहर आए, जहां से गाड़ी में बैठकर सीधे अपने काफिले के साथ रवाना हो गए।

रिहाई का नज़ारा

जेल से बाहर निकलते ही आज़म खान ने कार की खिड़की से हाथ हिलाकर समर्थकों को अभिवादन किया। उनकी रिहाई के वक्त जेल परिसर के बाहर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस दौरान उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म और परिवार के कुछ सदस्य भी मौजूद रहे।

दूसरा गेट चुना गया

गौरतलब है कि आज़म खान सीतापुर जेल के मुख्य गेट से नहीं, बल्कि दूसरे गेट से बाहर निकले। सुरक्षा कारणों की वजह से प्रशासन ने यह व्यवस्था की।

नरामपुर रवाना

रिहाई के बाद आज़म खान अपने परिवार और काफिले के साथ सीधे रामपुर के लिए रवाना हो गए। उनके काफिले में पुलिस की गाड़ियां भी शामिल रही। जानकारी के मुताबिक, जिन जिलों और क्षेत्रों से उनका काफिला गुज़रेगा, वहां की पुलिस पहले से अलर्ट पर है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

लखनऊ, 2 अक्टूबर 2026: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की...

दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली में सार्वजनिक सुरक्षा,...

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता...