Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश पुलिस ने श्रीलंका के एक नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद नजीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। नजीर पिछले 25 साल से भारत में रह रहा था। चार साल पहले उसका वीज़ा भी हो गया था।
क्या है पूरा मामला ?
दरसल पूरा मामला UP के जनपद सम्भल के थाना नखासा छेत्र के दीपा सराय का है जहाँ एक श्रीलंका का नागरिक नाजिर कादिर आज से 30 साल पहले भारत का वीज़ा लेकर आया था और संभल में एलटीसी के आधार पर बस गया और होमियोपैथ का क्लिनिक खोल लिया।
नाजिर कादिर ने कुछ साल के बाद सम्भल में ही के रहने वाले एक परिवार की लड़की राना परवीन से 1997 में निकाह कर लिया और तीन बेटियों का पिता भी बना। आरोपी नाजिर कादिर सालो से अपने बीवी बच्चो के साथ हंसी ख़ुशी रह रहा था।
एक रोज़ अचानक नाजिर की पत्नी राना परवीन को उसकी अलमारी से कुछ अश्लील सामान मिला तो राना परवीन की आंखे खुली की खुली रह गयीं।
जब नाजिर की पत्नी ने उससे उस अश्लील सामान के बारे में पूछा तो उसने कहा मैं अपनी क्लिनिक पर ये बेचता हूँ। नाज़िर की पत्नी ने ये सब गैर कानूनी बताया तो नाज़िर अपनी पत्नी से झगड़ने लगा।
पत्नी ने की थी पुलिस से शिकायत
आरोपी नाजिर कादिर की पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि झगड़े के कुछ दिन बाद नाजिर कादिर से मिलने उससे श्रीलंका से कुछ लोग उसके घर दीपा सराय आये तो नाजिर की पत्नी राना परवीन ने उससे उन लोगो के बारे में पूछा तो नाजिर ने उन लोगों को अपना रिश्तेदार बताया।
लेकिन राना को पता लगा कि श्रीलंका से आये ये लोग करोडो की कीमत की राशियों के स्टोन सम्भल बेचने को आये थे। इस काम को भी गैर कानूनी काम होने का हवाला देते हुए राना परवीन ने अपने पति का विरोध किया।
जब नाज़िर नहीं माना तो राना ने अपने पति का सारा गैर कानूनी धंधे से लेकर भारत में गैर कानूनी ढंग से रहने तक का सारा कच्चा चिठ्ठा प्रशासन के सामने लिखित रूप से खोल दिया।
सम्भल में 25 सालो से अपने आरोपी पति के साथ रह रही राना परवीन ने अगस्त 2021 में अपने पति के खिलाफ एक शिकायती पत्र समाधान दिवस में दिया और अपने पति के वीज़ा खत्म होने और डॉक्टरी की आड़ में अश्लील चीज़ें बेचने की , गैर क़ानूनी ढंग से भारत में रहने की शिकायत सम्भल के छेत्र अधिकारी (CO) सिटी से भी की। लेकिन पुलिस ने राना की बात को गंभीरता से नहीं लिया और वह थाने और तहसील के चक्कर ही काटती रही।
आरोपी नाजिर कादिर ने LIU विभाग की मिली भगत से अपना आधार कार्ड ,वोटर कार्ड और पेन कार्ड भी बनवा लिया। नाज़िर हर बार वीज़ा एप्लाई करता और उसका वीज़ा भी बन जाता था। लेकिन नाजिर कादिर के वीज़ा की बेधता 2019 खतम हो गयी थी और मंगलवार को सम्भल पुलिस ने इस पुरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए नाजिर कादिर को हिरासत में लिया और श्रीलंका एम्बेसी को इस बात की सूचना देकर नाजिर कादिर को धारा 467 ,68 471 की धाराओं में मुकदद्मा दर्ज कर जेल भेज दिया।
ऐसे में जनपद सम्भल के पुलिस प्रशासन पर एक बड़ा सवाल खड़ा तोता है कि जब आरोपी की पत्नी खुद ही अपने पति के खिलाफ सारे सबूत दे रही थी तो पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्यवही क्यों नहीं की और आरोपी का 2019 में वीज़ा की तारीख खत्म होने बाद भी बिदेशी नागरिक जनपद में कैसे रहा रहा था जबकि आज भी जनपद सम्भल के इसी मोहल्ले दीपा सराय के तीन आरोपी आतंकवादी संगठनों से जुड़े होने की सजा पा रहे हैं।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

