जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आवारा कुत्तों का आतंक, विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान विदेशी कोचों पर हमला

Date:

नई दिल्ली: विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आवारा कुत्तों के हमलों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को धूमिल किया है। इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन के दौरान दो विदेशी कोचों पर कुत्तों के हमले से आयोजकों की कड़ी आलोचना हो रही है।

केन्या के कोच डेनिस म्वान्जो और जापान के सहायक कोच मिकू ओटोमास्टो स्टेडियम परिसर में आवारा कुत्तों के हमले का शिकार हुए। हमले में दोनों कोच घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। केन्याई कोच के पैर से काफी खून बह रहा था।

चिंताजनक बात यह है कि यह चैंपियनशिप शुरू होने के बाद से कुत्तों के हमले की पांचवीं घटना है। इससे पहले एक सुरक्षा गार्ड और दो भारतीय नागरिकों को भी आवारा कुत्तों के हमले का सामना करना पड़ा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टेडियम में मात्र 30 मिनट के भीतर तीन हमले हुए, जो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

वर्तमान में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन चल रहा है, लेकिन स्टेडियम में खेलों की जगह आवारा कुत्तों का कब्जा इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की गंभीरता और प्रबंधन पर सवाल उठा रहा है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

उत्तर प्रदेश: मदरसों में अवैध नियुक्तियों और वित्तीय धांधली के आरोपों के बीच उच्च स्तरीय जांच की मांग

लखनऊ/मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मदरसों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों...

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...