भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है। उन्होंने विराट कोहली के संन्यास लेने के कुछ देर बाद ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया।
संन्यास का एलान करते हुए रोहित ने कहा, “मैंने 2007 में खेलना शुरू किया था। मैं 50 ओवर के मैच के लिए आयरलैंड गया था, लेकिन तुरंत ही हम टी-20 विश्व कप खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका गए और हमने जीत हासिल की और अब यह, यह एक पूर्ण चक्र है, मैं इससे बहुत खुश हूं।”
कप जीतकर अलविदा कहने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता
रोहित शर्मा ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर कहा, “जब मुझे अंदर से जो सही लगता है मैं वह करने की कोशिश करता हूं। जब भी मैंने टीम की कप्तानी की है, मेरा यही स्वभाव रहा है। मैं जो अंदर से महसूस करता हूं, वही करना चाहता हूं। मैं अतीत और भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचता…मैंने नहीं सोचा था कि मैं टी20 से संन्यास ले लूंगा, लेकिन ऐसी स्थिति आई और मुझे लगा कि यह मेरे लिए बिल्कुल सही स्थिति है। कप जीतकर अलविदा कहने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।”
T-20 में 50 मैच जीतने वाले पहले कप्तान
भारतीय किक्रेट के कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में 50 मैच में जीत दर्ज करने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। उन्हें वर्ष 2021 में व्हाइटबॉल का कप्तान बनाया था। जिसके बाद से ही रोहित शर्मा ने कुल 61 मैचों में भारत की कप्तानी की, जिसमें से 50 मैचों में भारतीय टीम ने हासिल की। इस प्रकार भारत का जीतने का प्रतिशित 78 से अधिक रहा। वहीं उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में जीत हासिल की।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

