एशिया कप में भारत से पाकिस्तान की हार के लिए ताबिश हाशमी ने बाबर आजम को जिम्मेदार बता दिया

0
Tabish Hashmi blames Babar Azam for Pakistan's loss to India in Asia Cup
एशिया कप में भारत से पाकिस्तान की हार के लिए ताबिश हाशमी ने बाबर आजम को जिम्मेदार ठहराया

पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल जियो न्यूज के शो में एशिया कप टी-20 में भारत से मिली करारी हार पर चर्चा के दौरान मशहूर होस्ट और कॉमेडियन ताबिश हाशमी ने पूर्व कप्तान बाबर आजम को कटघरे में खड़ा कर दिया।

मैच के बाद जब हाशमी से पूछा गया कि इस हार का जिम्मेदार कौन है, तो उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा—”इसकी जिम्मेदारी बाबर आजम पर ही है, क्योंकि आज वो टीम में मौजूद नहीं थे।”

उनके बयान पर मौजूद पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने भी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “बाबर को भूलना आसान नहीं है। दरअसल, वही शख्स हैं जिन्होंने सैम अयूब जैसे गेंदबाज को मौका दिया और पीएसएल में उन्हें गेंदबाजी कराई थी। इसलिए अगर आज सैम टीम में हैं, तो उसका श्रेय बाबर को ही जाता है।”