Tarek Fatah Death: पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह की मौत, लम्बे समय से थे बीमार

Date:

पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया, वह 73 वर्ष के थे।

पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह का एक लंबी बीमारी के बाद सोमवार (24 अप्रैल) को मौत हो गयी। उन्होंने 73 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली।

तारिक फतेह(Tarek Fatah) की बेटी नताशा फतेह ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. तारिक फतेह (Tarek Fatah) का जन्म 1949 में पाकिस्तान (Pakistan) में हुआ था और बाद में 1980 के दशक की शुरुआत में वे कनाडा चले गए।

नताशा ने ट्वीट किया, “पंजाब का शेर, हिंदुस्तान का बेटा, कनाडा का प्रेमी, सत्य का वक्ता, न्याय के लिए लड़ने वाला, दलितों, दलितों और शोषितों की आवाज, तारिक फतेह ने बैटन पास कर दिया है. उनकी क्रांति उन सभी के साथ जारी रहेगी जो उन्हें जानते थे और उनसे प्यार करते थे।” 

कनाडा में रहने वाले लेखक इस्लाम के खिलाफ अपने बेहूदा बयान देने की वजह से मशहूर हो गए थे। इसी वजह से उनको भारतीय मीडिया ने डिबेट्स में जगह दी।

तारेक फतेह ने कई बार पाकिस्तान की आलोचना करते हुए केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को भी अपना समर्थन व्यक्त किया था।

उन्होंने कनाडा में एक राजनीतिक कार्यकर्ता, पत्रकार और टेलीविजन होस्ट के रूप में काम किया है और कई किताबें लिखी हैं।  

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

बदायूं/उसहैत: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में उसहैत थाना...

Woman Performs Stunt on Moving Car’s Bonnet on Highway; ARTO Rajouri Suspends Vehicle Registration

Rajouri: Following a viral video that surfaced on social...