भारतीय मूल का यह शख्स बना अमेरिका में नस्लीय सलाहकार बोर्ड का सदस्य

Date:

बोर्ड में सदस्य के तौर पर नियुक्त किए जाने के बाद तांबर ने कहा कि मैं अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर बेहद उत्साहित हूं, मैं बोर्ड के अन्य सदस्यों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूँ।

अमेरिका: अमेरिका में भारतीय मूल के लोग लगातार अपनी पहचान कायम कर रहे हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाया है एक और भारतीय उदय तांबर ने जिनको अमेरिका में बेहद ही महत्वपूर्ण पद मिला है।

दरअसल, उदय तांबर को अमेरिका के एक शहर में नवगठित नस्लीय न्याय सलाहकार बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। इस बोर्ड का काम यह सुनिश्चित करना होगा कि न्यूयॉर्क शहर नस्लीय समानता के कामों में देश का नेतृत्व करे।

बोर्ड में एक मात्र भारतीय

न्यूयॉर्क जूनियर टेनिस एंड लर्निंग (एनवाईजेटीएल) के सीईओ और अध्यक्ष तांबर को न्यूयॉर्क शहर के नवगठित बोर्ड में शामिल किया गया है, इस बोर्ड का गठन पिछले सप्ताह मेयर एरिक एडम्स और मेयर ऑफिस ऑफ इक्विटी कमिश्नर सिदेया शर्मन ने किया था। इस बोर्ड में कुल 15 सदस्य हैं, जिनमें उदय तांबर एकमात्र भारतीय हैं।

बोर्ड में सदस्य के तौर पर नियुक्त किये जाने के बाद तांबर ने कहा कि मैं अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर बेहद ही उत्साहित हूं, मैं बोर्ड के अन्य सदस्यों के साथ काम करने हेतु उत्सुक हूँ।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...