पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक का परिवार भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक से बेहद दुखी है।
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक की शादी के टूटने की खबर आख़िरकार सच साबित हुई। पिछले कई महीनों से इन दोनों के रिश्तों के बीच आई खटास की खबरें लगातार सामने आती रहीं लेकिन अब इस पर पूरी तरह से विराम लग गया है। शोएब मलिक ने अपने नए निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सानिया के साथ रिश्ते खत्म होने की खबरों का जवाब दे दिया है।
शोएब ने पाकिस्तान की अभिनेत्री सना जावेद के साथ दूसरी शादी कर ली है। सानिया से अलग होने की खबरें अभी खुलकर सामने आई भी नहीं थी कि इन तस्वीरों को साझा कर शोएब ने हर किसी के सवालों को एक दम से खत्म कर दिया।
निकाह में शोएब मलिक के परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ
शोएब मलिक के बहनोई इमरान जफर ने जियो न्यूज से बात करते हुए कहा कि इस शादी में शोएब मलिक के परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ, सानिया मिर्जा के साथ उनकी शादी टूटने से उनका परिवार काफी दुखी है।
इमरान जफर ने कहा कि मुझे भी शादी के बारे में सोशल मीडिया के जरिए पता चला, शादी में परिवार से कोई भी शामिल नहीं था, मुझे शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के अलग होने का बहुत दुख है।
सूत्रों के मुताबिक, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का आधिकारिक तौर पर तलाक हो चुका है और कानूनी तौर पर शोएब मलिक अपने बेटे से दुबई में मिलते रहेंगे। जब शोएब और सानिया के बीच रिश्ते खराब हुए तो शोएब मलिक का परिवार भी दुबई चला गया।
2022 के अंत में शोएब मलिक का परिवार दो सप्ताह के लिए दुबई में रुका, घर पर रहने के दौरान रिश्ते को खुशहाल बनाने की कोशिश की गई। शोएब मलिक का परिवार सानिया मिर्जा से तलाक के पक्ष में नहीं था।
सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक को तलाक दिया
सूत्रों के मुताबिक सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक को तलाक दे दिया, सानिया मिर्जा शोएब मलिक के दूसरी महिलाओं के साथ संबंधों से खुश नहीं थीं, कुछ समय तक सानिया उन्हें नजरअंदाज करती रहीं और फिर जब उनका धैर्य जवाब दे गया तो सानिया मिर्जा ने अतिवादी कदम उठा लिया।
सूत्रों का कहना है कि परिवार ने शोएब मलिक से रिश्ते सुधारने के लिए भी कहा था, एक्ट्रेस सना जावेद के साथ भी अफेयर काफी समय से चल रहा था।
बता दें कि शोएब मलिक और एक्ट्रेस सना जावेद ने शनिवार 20 जनवरी की सुबह सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए अपनी शादी का ऐलान किया था।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

