Los Angeles Fire: अमेरिकी इतिहास की सबसे महंगी आपदा, लॉस एंजिल्स की आग का प्रारंभिक अनुमान $150 बिलियन था

Date:

अमेरिकी शहर लॉस एंजिल्स के इतिहास की सबसे भयानक आग, जिसे अब संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास की सबसे महंगी आपदा कहा जा रहा है। 

इस आग को अमेरिकी इतिहास की सबसे महंगी आपदा बताया जा रहा है, प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से 150 अरब डॉलर तक का नुकसान हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फायर अथॉरिटीज का कहना है कि 6 हजार से ज्यादा घर और इमारतें नष्ट हो गई हैं जबकि 4 से 5 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, मंगलवार को लगी आग ने 36,000 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया है और फिलहाल जंगल में 5 अलग-अलग जगहों पर आग लगी हुई है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने लॉस एंजिल्स के अधिकारियों को सहायता की पेशकश की है।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, आग की घटना में मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई है और इसके और बढ़ने की आशंका है जबकि दर्जनों लोग घायल हैं।  

दूसरी ओर, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा की है कि वह लॉस एंजिल्स में आग से हुई क्षति के लिए 6 महीने तक 100% लागत वहन करेंगे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...