तुर्की: 18 लाख अवैध नशीली गोलियां जब्त, हिरासत में लिए गए तीन लोग

Date:

इस्तांबुल, 10 जनवरी: तुर्की पुलिस ने इस्तांबुल में एक बड़े अभियान में करीब 18 लाख अवैध नशीली गोलियां जब्त कीं और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। यह जानकारी तुर्की के आंतरिक मंत्रालय ने शुक्रवार को दी।

मंत्रालय ने बताया कि पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ राजधानी इस्तांबुल के कुकुकसेकमेस और एसेनयर्ट जिलों में यह अभियान चलाया। मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक वीडियो में सशस्त्र पुलिस टीमों को एक घर का दरवाजा तोड़ते हुए और बक्सों में भरी बड़ी मात्रा में अवैध दवाएं दिखाते हुए नजर आते हैं।

छापे के दौरान पुलिस ने 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया और टैबलेट प्रेस मशीन, वैक्यूम मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए जो नशीली गोलियां बनाने में इस्तेमाल हो रहे थे। समाचार एजेंसी सिंहुआ के मुताबिक, तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने नशीली दवाओं की तस्करी और उत्पादन के खिलाफ चल रही लड़ाई पर जोर दिया और कहा कि यह केवल सुरक्षा का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, “हम हर गली, हर रास्ते, हर कोने पर हैं! हम जहर के सौदागरों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम उन्हें हमारे बच्चों के भविष्य को अंधकारमय करने की अनुमति नहीं देंगे।” बता दें कि तुर्की ने साल 2023 से नशीली दवाओं की तस्करी पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले साल, तुर्की पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के लिए सैकड़ों संदिग्धों को हिरासत में लिया था और बड़ी संख्या में नशीले पदार्थ जब्त किए थे।

साल 2024 के सितंबर में, पुलिस ने सात पुलिस टीमों, 1,418 कर्मियों, 12 हवाई वाहनों और 37 नारकोटिक्स डिटेक्टर कुत्तों की मदद से 42 प्रांतों में एक साथ अभियान चलाकर 479 किलोग्राम नशीले पदार्थ और 160,967 नशीली गोलियां जब्त की थीं। पूरे ऑपरेशन को ‘नारकोसेलिक-37’ नाम दिया गया। तुर्की के एक वरिष्ठ मंत्री ने जब्त किए गए नशीले पदार्थों का एक वीडियो और ऑपरेशन की फुटेज भी साझा की थी, जिसमें पुलिस टीमें संदिग्धों को पकड़ती हुई दिखाई दे रही थीं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत...

Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

NEW DELHI: In a major achievement for Jamia Millia...

ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मैनपुरी(सिराज हुसैन): थाना कुरावली क्षेत्र के ग्राम चंदाई में...