Globaltoday.in | राहेला अब्बास | वेबडेस्क
एक बार में 4 से 5 शादियां होने की खबरें तो आपने सुनी होंगी, लेकिन एक शख़्स ने अपनी दो दर्जन से ज़्यादा बीवियों की मौजूदगी में 37वीं शादी रचा डाली।
एक बुजुर्ग की 37वीं शादी का वीडियो इन दिनों ट्विटर पर वायरल हो रहा है। 45 सेकेंड की इस क्लिप को सबसे पहले आईपीएस रूपिन शर्मा के वेरिफाइड अकाउंट पर शेयर किया गया था।
शादी के इस वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग शख्स एक खूबसूरत दुल्हन के साथ बैठा नजर आ रहा है और बाक़ी के मौजूद लोग तालियां बजा रहे हैं।
वीडियो में दावा किया गया है कि शादी शुदा बुज़ुर्ग शख्स की यह 37वीं शादी है, जो उसकी 28 बीवियों, 135 बच्चों और 126 पोते-पोतियों की मौजूदगी में हुई। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में दिख रहा शख्स कहाँ का है।
शादी के इस वीडियो को देखकर यूज़र बड़े ही दिलचस्प कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “क्या खूब क़िस्मत पायी है।” एक ने लिखा, “मैं यहां एक नहीं सम्भल पा रही।”
- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- शिक्षक यशपाल हत्याकांड: पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मज़ाहिर रुहैला पठान ने प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर को जन्मदिन पर दी बहुत-बहुत मुबारकबाद

- रामपुर न्यूज़: वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सैयद आमिर मियाँ की किताबों ने अमेज़न पर हासिल की नंबर-1 रैंक

- Dastaan-e-Khushi: Every Note of Life Holds a Reason to Smile

- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला: ससुराल प्रताड़ना के आरोप में युवक की आत्महत्या

