Globaltoday.in | हसीन खान | हल्द्वानी
कोतवाली किच्छा के गांव दरऊ में समाजसेवी बिशारत खान के घर के ताले तोड़कर चोर लाखों का माल ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और सीसी टीवी भी खंगाले।
समाजसेवी बिशारत खान अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए परिवार सहित दो दिन पहले दिल्ली गए हैं। दरऊ में उनका घर बंद था। सुबह पड़ोसियों ने दरवाज़े खुले हुए और ताले टूटे हुए देखे। उन्होंने गृह स्वामी और उनके परिजनों को फ़ोन कर घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने देखा कि चोरों ने घर के कमरों, अल्मारियों, सोफों, बिस्तरों आदि को उलट पलट कर खंगाला है। उन्होंने सामान इधर उधर फैला रखा था। एक अनुमान के मुताबिक चोर लाखों का माल आदि ले गए हैं।
विधायक राजेश शुक्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र में हुई इस घटना पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों को दरऊ में पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए कहेंगे।
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

- जामिया छात्रों की बड़ी जीत: जामिया के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के आगे झुका प्रशासन

