इंडियन आइडल- 12 के विजेता रहे पवनदीप राजन को उत्तराखंड आकर डिनर के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ा।
उत्तराखण्ड/शुभम गंभीर: सेलेब्रिटी बनना सभी को अच्छा लगता है और इसके लिए लोग कड़े से कड़ी मेहनत और संघर्ष करते हैं। किसी भी सेलिब्रिटी के फैन्स उसको रातों रात स्टार बना देते हैं लेकिन कई बार यही फैन्स सेलिब्रिटी के लिए मुश्क्किलें भी खड़ी देते हैं। ऐसा ही हुआ बॉलिवुड सिंगर पवनदीप राजन के साथ।
दरअसल बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पवनदीप राजन एक कार्यक्रम के लिए 15 सितंबर को उत्तराखंड आये थे। यहाँ एक निजी होटल में उनका कार्यक्रम हुआ था। कार्यक्रम के बाद पवनदीप अपने सभी साथियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मिलने गए।
मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद पवनदीप अपने साथियों के साथ डिनर करने के लिए देहरादून में घंटाघर पर दून फ़ूड कोर्ट रेस्टोरेंट पहुंचे। यहाँ होटल का स्टाफ पवनदीप के ऑटोग्राफ और उनके साथ सेल्फी लेने में लग गए जिसके कारण पवनदीप को डिनर के लिए लंबा इंतज़ार करना पड़ा।
हालांकि होटल के मालिक जतिन पवनदीप के दोस्त हैं लेकिन जब जतिन होटल पहुंचे तो वह भी अपने स्टाफ को सेल्फी लेने से नहीं रोक पाए। सभी स्टाफ ले लोगों ने जब ऑटोग्राफ और सेल्फी लेलिन तबी जाकर पवनदीप के डिनर करने का नंबर आया।
होटल ले मालिक जतिन ने बताया कि उनका स्टाफ पवनदीप का ज़बरदस्त फैंन हैं और उनके गाये गाने बड़े शौक़ से सुनते हैं। खाने के बाद पवनदीप ने सभी स्टाफ को शुक्रिया कहा और कहा कि उनके प्यार के कारण ही आज वह इस मक़ाम पर पहुंचे हैं।
ग़ौरतलब है कि पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं और उनका कहना है कि वे अपने क्षेत्र में एक संगीत विद्यालय बनाना चाहते हैं, ताकि बच्चों को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए उचित प्रशिक्षण दिया जा सके।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

