- तेज बदबू से आने जाने वाले जनता थी परेशान
- आसपास रहने वालों का है जीना मोहाल
- शहर में फैलती दुर्गंध को लेकर प्रशासन गंभीर
- चिमियावली में हड्डी फैक्टरी में छापेमारी
उत्तर प्रदेश/संभल/मुजम्मिल दानिश: यूपी के जनपद संभल में चिमनी आवली रोड पर हर समय हड्डी गलने की आती बदबू से परेशान पब्लिक की शिकायत के बाद संभल के डीएम मनीष बंसल ने चिमनी आवली रोड पर छापेमारी कराई।
जिलाधिकारी मनीष बंसल के सख्त निर्देश पर एसडीएम विनय मिश्रा और सीओ जितेंद्र सरगम के नेतृत्व में अधिकारियों ने चिमयावली गांव के निकट हड्डी फैक्ट्रियों पर छापेमारी की तो नरकीय माहौल का सामना करना पड़ा। बदबू की वजह बनीं 6 हड्डी फैक्ट्रियों को बंद करा दिया गया। एक हड्डी फैक्ट्री में खुले में पशुओं के अवशेष मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया।
एक अन्य परिसर में अवैध तरीके से बड़ी संख्या में पशुओं के मांस अवशेष सूखते मिले। इनसे इतनी बदबू निकल रही थी कि मास्क लगाने के बाद भी अफसरों को रुकना मुश्किल हो गया। पशु मांस अवशेष तो जमीन में दबवा दिये गये। इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।
छापेमारी के दौरान ही एक कैंटर की तलाशी ली गई तो उसमें 28 पशु क्रूरता से लदे मिले। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया है।
पशुओं के हड्डी मांस से चार लाख की आबादी के लिए मुसीबत बनी भीषण दुर्गंध का मामला लगातार जनता की शिकायत के बाद अफसरों ने बदबू की वजह बने हड्डी मांस के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की।
- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- आमिर खान के भांजे इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

