यूपी में बड़ा हादसा: कासगंज के तालाब में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, सात बच्चों समेत 20 की मौत

Date:

यूपी के कासगंज जिले में आज शनिवार को बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। इस हादसे में 7 मासूम बच्चे और 8 महिलाओं सहित 20 लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बड़ा ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर आज शनिवार की सुबह करीब 10 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। तालाब में गिरकर ट्रैक्टर पलट गई। जिसके नीचे आकर ज्यादातर श्रद्धालु दब गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। 

खबर के अंसार मरने वालों में आठ महिलाएं और सात बच्चे भी शामिल हैं। कई गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है और कुछ को बड़े सेंटर रेफर किया गया है।

घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा तफरी का महौल बना हुआ है। डीएम, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। घटनास्थल पर हाहाकार मचा हुआ है। मरने वालों में एक एक परिवार के ही कई कई लोग शामिल हैं। प्रशासन के द्वारा अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है।

सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि सात बच्चे और आठ महिला पटियाली के सीएचसी पर मृतक घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही पांच और को मृत घोषित कर दिया गया। एंबुलेंस से जो अन्य घायल जिला अस्पताल लाए गए हैं उनका परीक्षण चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थिति अधिक गंभीर है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ईरान मुद्दे पर ट्रंप जल्द लेंगे फैसला, बोले- परमाणु हथियार हासिल करने की योजना लगभग छोड़ी

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के मुद्दे...

केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े 2006 के मामले में विजिलेंस जांच का दिया आदेश

तिरुवनंतपुरम: केरल सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार...

Army Commander Northern Command Chairs Security Review Meeting in Srinagar

Srinagar, Oct 3 (M S Nazki): Lt Gen Pratik...