रामपुर(रिज़वान ख़ान): रामपुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। गैरिज से कार निकालते समय वाहन दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कार धू-धू कर जल उठी।
17 साल के लड़के ने होंडा सिटी कार को स्टार्ट किया। जैसे ही उसने स्पीड बढ़ाई, कार बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार और गेट भरभराकर कार पर गिर पड़े। इसके बाद कार में भीषण आग लग गई।
कार में सवार युवक अभिषेक (रुद्रपुर निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक को कार चलाना नहीं आता था। आग इतनी भयावह थी कि कार जलकर पूरी तरह राख हो गई।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अभिषेक ज्वेलर्स का काम करता था और अपने परिवार का इकलौता सहारा था। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

- देवरिया: 65 वर्षीय मोहन प्रसाद की मौत के बाद दफनाने पर मचा विवाद, पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई अंतिम प्रक्रिया

- “यह यात्रा का अंत नहीं है” : जानिए क्यों खास रही IAS आंजनेय कुमार सिंह की 11 साल की यूपी पारी

- जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर: कमिश्नर के ऐतिहासिक फैसले के मुरीद हुए लोग, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (RSS) ने जताया आभार

- जेवर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक आगाज़: 172 किसानों ने भरी पहली उड़ान, अब लखनऊ में करेंगे मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

- UP Electricity Rate Hike: यूपी में बिजली का तगड़ा झटका! जून से 10% तक महंगा होगा बिल, जानें क्या है वजह

- यूपी: हमीरपुर में भीषण तूफान का कहर, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

- प्रयागराज: सीवर खुदाई में मिट्टी ढहने से 45 वर्षीय मजदूर की मौत, कई घंटे बाद शव बरामद

- नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार का फैसला, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में बढ़ी न्यूनतम मजदूरी

- हाईकोर्ट में आज श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर अहम सुनवाई, 18 मुकदमों का फैसला तय

- योगी के खिलाफ़ विवादित पोस्ट करने पर सपा नेता आईपी सिंह के खिलाफ FIR

- रामपुर में ‘आज़म युग’ का अंत? अखिलेश यादव ने बिछाई नई बिसात, पूर्व बसपाई दलित चेहरे पर लगाया दांव

