अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अगले सप्ताह ब्रिटिश प्रसारण संस्था बीबीसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का ऐलान किया है। एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि उनके वकील मानते हैं कि बीबीसी को एक अरब डॉलर या उससे अधिक का हर्जाना देना पड़ सकता है। ट्रम्प का कहना था, “हम संभवतः अमेरिका में बीबीसी के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगे।”
राष्ट्रपति ट्रम्प ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर अब तक उनकी ब्रिटिश प्रधानमंत्री से कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस विषय पर ब्रिटेन के नेता सर कीर स्टारमर से भी चर्चा करेंगे।
गौरतलब है कि बीबीसी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के भाषण को गलत तरीके से संपादित करने के मामले में माफी मांगी थी, लेकिन मुआवजे देने से इनकार कर दिया था। बीबीसी ने यह भी दावा किया कि 2024 में प्रसारित की गई संपादित ट्रम्प डॉक्यूमेंट्री को अब दोबारा नहीं दिखाया जाएगा।
- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

- मिस्र: टीवी एंकर सारा खलीफा को ड्रग्स तस्करी मामले में मौत की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोईं

- पीएम मोदी का ‘व्यक्तिगत ध्यान’ भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी को दे रहा मजबूती: व्लादिमीर पुतिन

- एकता और विविधता दोनों ही भारत के डीएनए में बसी हैं: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

