ऋतुराज सिंह को कल यानी 19 फरवरी को कार्डियक अरेस्ट आया था। वह पिछले काफी समय से अग्नाशय संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे।
मनोरंजन जगत से एक और दुखदायी खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक टीवी से ओटीटी तक अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। 59 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।
ऋतुराज सिंह इन दिनों टीवी के लोकप्रिय शो अनुपमा में नजर आ रहे थे। उन्होंने ने 1993 में टीवी पर प्रसारित होगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतुराज सिंह को कल यानी 19 फरवरी को कार्डियक अरेस्ट आया था और एक्टर पिछले काफी समय से अग्नाशय संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। जिनके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि उनकी हालत में सुधार हो गया था और वह घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और उनकी मृत्यु हो गई।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- Jamia Millia Islamia Student Bags ₹35 LPA Pre-Placement Offer from VISA

- ओमनी कार से महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

