सम्भल: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर लुटेरे गिरफ़्तार,गए जेल

Date:

Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल

Highlights

  • संभल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
  • अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार
  • आरोपियों के पास से एक दर्जन बाइक बरामद
  • आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने भेजा जेल

उत्तर प्रदेश के जनपद संभल की नखासा थाना पुलिस को उस समय कामयाबी मिली जब मुखबिर ने बताया कि एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह लगातार जनपद व बास पास के इलाकों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।

इसी सूचना पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनके नाम शानू व समर हैं।

पूछताछ के दौरान पुलिस को इनके पास से चोरी की हुई 12 मोटरसाइकिल, देसी तमंचे व चाकू आदि सामान बरामद हुआ है।

इस पूरी घटना का अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जयसवाल ने खुलासा करते हुए आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि यह गिरोह और किन किन जनपदों में सक्रिय था।


Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...

फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

फ्रांस में महंगाई, बढ़ती जीवन-लागत और शिक्षा व्यवस्था को...