ब्रिटेन में फिर छाया ‘मुहम्मद ‘ (स.अ.) नाम का जादू, लगातार तीसरे साल बना नवजात लड़कों के लिए नंबर-1 चॉइस

Date:

लंदन: ब्रिटेन (इंग्लैंड और वेल्स) में बच्चों के नाम रखने के ट्रेंड में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ब्रिटिश ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ONS) और ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नवजात लड़कों के लिए ‘मुहम्मद’ (स.अ.) लगातार तीसरे साल सबसे लोकप्रिय नाम बना हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं, देश में मुस्लिम और एशियाई नामों का क्रेज भी तेजी से बढ़ रहा है।

एक साल में 5,000 से ज्यादा बच्चों का नाम ‘मुहम्मद’ (स.अ.)

रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड और वेल्स में सिर्फ एक साल के भीतर 5,957 नवजात शिशुओं का नाम ‘मुहम्मद’ (स.अ.) रखा गया। इस शानदार आंकड़े के साथ इस नाम ने एक बार फिर टॉप पोजीशन हासिल की है।

पारंपरिक अंग्रेजी नामों को पीछे छोड़ रहे एशियाई नाम

आंकड़े बताते हैं कि ब्रिटेन में ‘स्मिथ’, ‘जोन्स’ और ‘विलियम्स’ जैसे पारंपरिक अंग्रेजी नामों के मुकाबले अब मुस्लिम और एशियाई नाम ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। नामकरण के इस बदलते पैटर्न में कई अन्य नाम भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

  • अली
  • हुसैन
  • अहमद
  • खान

विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव ब्रिटेन की बहुसांस्कृतिक (Multicultural) समाज व्यवस्था और बदलती जनसांख्यिकी को साफ तौर पर दर्शाता है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए लागू की गई महत्वाकांक्षी योजना: डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दीपावली के...

हरियाणा दिवस पर मुफ्त यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन; 285 मरीजों को मिली मुफ्त दवाएं

नूंह: हरियाणा दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया यूनानी...