यूपी क्राइम: चाचा और चचेरे भाई निकले हत्यारे, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

Date:

Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर

उत्तर प्रदेश के ज़िला रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र में 27 मई को अहरो मार्ग पर दिन दहाड़े ई-रिक्शा चालक प्रेेम शंकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद हत्यारे वहां से फरार हो गए थे .

घटना के बाद से पुलिस लगातार मामले का खुलासा करने के लिए हर एक कड़ी को गहनता से खंगाल रही थी।

जांच के दौरान मृतक ई-रिक्शा चालक प्रेमशंकर की पत्नी द्वारा बताया गया कि उसके चचिया ससुर और चचेरे देवर उसके पति से ईर्ष्या रखते थे क्योंकि एक दुर्घटना में उनके बेटे की मौत हो गई थी जिसके लिए वह प्रेम शंकर को संदिग्ध मानते थे।

ये भी पढ़ें –

    पत्नी से मिले इस क्लू के बाद पुलिस ने इस कड़ी को केस से जोड़ते हुए सर्विलेंस टीम को एक्टिव किया तो फिर पुलिस के सामने पूरा सच आ गया और पुलिस ने दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया।

    इस सम्बन्ध  में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया,”27 मई को कस्बा बिलासपुर के अहरो मार्ग पर एक ई-रिक्शा चालक की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या हुई थी। पुलिस ने काफी सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। लेकिन उसकी पत्नी के क्लू के बाद पुलिस सक्रिय हुई और साक्ष्य मिले जिसके आधार पर चचिया ससुर और चचेरे देवर दोनों की गिरफ्तारी हुई और उन्होंने पूरे घटनाक्रम का बयान थाना प्रभारी को बताया। दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है जहां से न्यायिक अभिरक्षा मिलेगी। इस तरह हत्या ई रिक्शा चालक की हत्या उसके चाचा और चचेरे भाई ने की थी।

      Share post:

      Visual Stories

      Popular

      More like this
      Related

      ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

      रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

      JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

      New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

      फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

      लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...