भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने आज़म खान को छोड़े जाने की मांग की

Date:

Globaltoday.in | तहसीन फ़ैयाज़ खान | रामपुर

लंबे समय से जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के समर्थन में भले ही समाजवादी पार्टी के नेता कम ही बोल रहे हो लेकिन अब उन्हें अपनी पार्टी के बाहर से समर्थन मिलने लगा है।

आजम खान को जेल में बंद किए जाने को लेकर भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट (Tweet) करके आजम खान को छोड़े जाने की मांग की और योगी सरकार पर राजनीतिक द्वेष से काम करने का आरोप लगाया है।

भीम आर्मी अध्यक्ष चन्द्रशेखर का आज़म खान के समर्थन में आना उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए अहम साबित हो सकता है।

एक तरफ तो बहुजन समाज पार्टी भी मुस्लिमों को एक बार फिर रिझाने की कोशिश कर रही है। कल ही अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए डॉक्टर कफील अहमद को जेल में डाले जाने का विरोध जताया है और उन्हें रिहा करने की मांग की है।

ऐसे में चंद्रशेखर आजाद का यह ट्वीट प्रदेश की राजनीति में एक नए गठजोड़ की तरफ इशारा कर रहा है।

    Share post:

    Visual Stories

    Popular

    More like this
    Related

    ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

    रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

    JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

    New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

    फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

    लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...