अजय राय दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. पहले 2014 और फिर 2019 में इन्होंने चुनाव लड़ा था।
लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे जी द्वारा अजय राय, पूर्व विधायक को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया की श्री अजय राय पूर्वांचल के वाराणसी से आते हैं और कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं, वाराणसी से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भी रहे हैं।
कौन हैं अजय राय
19 अक्टूबर 1969 को वाराणसी में जन्मे अजय राय लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं। साल 1996 में बीजेपी ज्वाइन करने के बाद से वे 2007 तक विधायक रहे। इसके बाद बीजेपी आलाकमान से मतभेद के चलते उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। साल 2009 में उन्होंने मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ सांसदी का चुनाव लड़ा और हार गए। इसके बाद यहां भी ज्यादा दिन नहीं रहे और निर्दलीय ही पिंडरा से उप-चुनाव जीतकर विधायक बने। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए।
अजय राय के बारे में कहा जाता है कि वे वह अपने बल पर चुनाव जीतते हैं और पार्टी को इसका लाभ होता है। लेकिन पिछले कुछ चुनावों में वे लगातार हार का सामना करते आए हैं।
- IAS आंजनेय कुमार सिंह नई दिल्ली सिक्किम हाउस में बने OSD

- दिवाली की पूर्व संध्या पर दिल्ली की हवा बेहद जहरीली, बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

- आईआरजीसी का दावा: होर्मुज जलडमरूमध्य में दो और टैंकरों में लगी आग

- इराकी प्रधानमंत्री की ट्रंप को दो टूक: इराक की ज़मीन ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल नहीं होने देंगे

- दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू: 5वीं तक हाइब्रिड कक्षाएं, ऑफिसों में 50% स्टाफ, पुरानी गाड़ियों पर रोक

- कांग्रेस नेता अपने गिरेबान में झाँकें, कौन है बीजेपी की B-टीम: फ़ैसल ख़ान लाला

