बदायूं में पोस्टमार्टम हाउस से रसूला गांव की विवाहिता की आंखें ग़ायब हो गयीं जिसको लेकर डीएम ने जांच के आदेश दे दिये हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के डाक्टर, फार्मासिस्ट और कर्मचारी पर आंखे ग़ायब करने का आरोप लगाया है।
बदायूं( सालिम रियाज़):– उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के कुतरई गांव के रहने वाले गंगा चरन ने अपनी बेटी पूजा की शादी थाना गुजरिया क्षेत्र के रसूला गांव में प्रकाश के बेटे जोगिंद्र से 26 फरवरी 2023 को की थी। शादी के बाद से पति जोगिंद्र पूजा के घर वालों से होटल खोलने के लिए ₹200000 की डिमांड कर रहा था।
वहीं पूजा के परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने दो लाख रूपये नहीं दिए तो पूजा के ससुराल वालों ने रविवार को कुंडे पर फांसी का फंदा लगाकर पूजा की हत्या कर दी।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने सोमवार को पूजा के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम कराने के बाद जब पूजा के शव को परिजन कुतरई गांव घर लेकर पहुंचे तो शव देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि पूजा की आंखें उसके शरीर से गायब थीं।
इसको लेकर सोमवार रात पूजा के परिजन डीएम मनोज कुमार से मिले तो डीएम ने मामले को गंभीरता को लेते हुए जांच के आदेश दिए। इसके तुरंत बाद रात में ही मौके पर सीओ, थानाध्यक्ष, फारेंसिक टीम पहुंची और पूजा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।रात एक बजे डाक्टरों के पैनल ने पूजा का दोबारा पोस्टमार्टम किया।
फिलहाल परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के कर्मचारी फार्मासिस्ट और डॉक्टर पर आंखें गायब करने का आरोप लगाया है। डीएम ने कहा है कि जांच के बाद हर कीमत पर कार्रवाई की जाएगी।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

