वरिष्ठ भाजपा नेता,केंद्रीय मंत्री एवं उप नेता, राज्यसभा, मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) अपने दो दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे।
जनपद रामपुर(Rampur) के दनियापुर और शंकरपुर में “चौपाल पर चर्चा” के दौरान नकवी मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में “एम-वाई” (M-Y) फैक्टर मोदी-योगी हैं जो राज्य और लोगों की सुरक्षा, समृद्धि, सुशासन की गारंटी हैं।
एम से मोदी और वाई से योगी
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के मुताबिक,”देखिए उत्तर प्रदेश का चुनाव हो रहा है और पहले चरण का, दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में जो सबसे बड़ा मुद्दा है इस बार का एमवाई(M-Y) फैक्टर जो है वो कभी साम्प्रदायिकता और संकीर्णता की पहचान होता था लेकिन आज एमवाई(M-Y)फैक्टर जो है वह उत्तर प्रदेश के लोग की सुरक्षा और सुशासन का प्रतीक है। यह एमवाई(M-Y) फैक्टर मोदी और योगी का है।
नक़वी ने कहा कि इस एमवाई फैक्टर ने अगर आप देखें पिछले 5 सालों में थ्री बी ब्रदरहुड(Brotherhood) बेईमानों, बाहुबलियों और बलवायु का बंटाधार किया हैं और उत्तर प्रदेश के लोगों को शांति के साथ सुकून के साथ और समृद्धि के रास्ते पर खड़ा किया है और यह भी आज उत्तर प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और लोगों में जो विकास और विश्वास और सुरक्षा और सुशासन का माहौल है वह और मजबूत होगा।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

