रामपुर में क्वारंटीन जमातियों ने मांगी बिरयानी

Date:

जमातियों ने उनपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया, कहा खाना भी घर से मंगाकर कहते हैं

Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर

यूपी के जिला रामपुर(Rampur) की तहसील टांडा(Tanda) में तबलीगी जमात(Tablighi Jamaat) के करीब 16 जमातियों को क्वारन्टीन किया गया है।

जब से यह जमाती सीएचसी(CHC) में क्वारन्टीन किये गए है इन तबलीग़ जमातियों पर आरोप लग रहा है कि वे खाने में चिकन बिरयानी की मांग करते हैं.

तबलीग़ जमात (Tablighi Jamaat) के लोग इन आरोपों को सरासर झूठे और बे बुनियाद बता रहे हैं. उनका कहना है हम जो दाल रोटी खाते हैं वे भी उनके अपने घर से ही आता है और यहाँ तक कि पानी भी उनको ख़रीद कर पीना पड़ रहा है।

जब यह मामला जॉइंट मजिस्ट्रेट के संज्ञान में आया तो उन्होंने पुलिस को यहां की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दे दिए हैं.

रामपुर के टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इन दिनों 16 तबलीगी जमात के लोगों क्वारन्टीन किया गया है जिनमें 5 लोग जमात के सम्पर्क में थे और 11 लोग और है जो अलग-अलग जगह आये हुए थे. जमात के इन लोगों पर चिकन बिरयानी मांगने का आरोप है, लेकिन जमाती इन आरोप को झूठ बता रहे है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इस समय टोटल 16 जमाती भर्ती हैं जिनकी देखरेख व सुरक्षा के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं. लेकिन आरोप है कि उन्हें दाल रोटी नहीं, चिकन और बिरयानी चाहिए और उनकी मांग पूरी नहीं होने पर यह लोग वहां तैनात स्टाफ को परेशान भी करते हैं।

इस मामले पर हमारे संवादाता ने जॉइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार(Kumar Gaurav) से बात की तो उन्होंने बताया, “टांडा सीएचसी में जो 16 लोगों को क्वॉरेंटाइन किया है, वह चिकन बिरयानी और नॉन वेजिटेरियन चीजों की डिमांड कर रहे हैं और आपको मालूम है इस वक्त पूरे देश में लोक डाउन है और इस वक्त जो जरूरी चीज है वही मुहैया कराने में लगे हुए हैं और इस वक्त में इस तरह की डिमांड करना अपने आपमें एक अपराध है।

इस मामले में सीएमओ सुबोध कुमार ने बताया कि कुछ लोग हैं टांडा सीएचसी में क्वॉरेंटाइन जो मरकज़ के लोगों के संपर्क में थे, जिनको क्वॉरेंटाइन किया गया है और वे आपस में कुछ बिरयानी खाने की बात कर रहे थे और उन्होंने कुछ अस्पताल प्रशासन से भी बिरयानी की बात कही थी लेकिन इस वक़्त लोक डाउन है इस वक्त यह डिमांड पूरी करना संभव नहीं है।

वहीं अगर बात की जाए 16 क्वॉरेंटाइन लोगों की जिसमें 5 लोग तबलीग जमात के हैं, उसमें एक मोहम्मद अरशद नाम का तबलीग जमात का युवक है. हमने उस से बात की तो उसने बताया,”हमें यहां से कुछ नहीं मिल रहा है… खाना भी हमारे घर से आ रहा है. हम दाल रोटी खा रहे है वे भी हमारे घर से ही आता है और यहां तक के पानी भी हमें मोल बोतल मंगा कर पीना पड़ रहा है. यहां से पानी तक हमें नहीं मिल रहा है और हमने किसी भी तरह की कोई भी चिकन बिरयानी की डिमांड किसी से नहीं की है यह सरासर झूठ है।

    Share post:

    Visual Stories

    Popular

    More like this
    Related

    ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

    Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

    इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

    दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

    JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

    New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...