वाशिंगटन: अफगान नागरिकों द्वारा दो अमेरिकी नेशनल गार्ड कर्मियों पर गोलीबारी की घटना के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने अफगान नागरिकों के सभी आव्रजन आवेदनों को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया है।
अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवाओं (USCIS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए यह घोषणा की और कहा कि एजेंसी अफगान नागरिकों के आव्रजन आवेदनों से जुड़ी सुरक्षा और जांच प्रक्रिया की पुनः समीक्षा करेगी।
गौरतलब है कि 26 नवंबर को वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड कर्मियों को गोली मार दी गई थी, जिनकी स्थिति फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में 29 वर्षीय अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लखनवाल को हिरासत में लिया गया है।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद ट्रम्प प्रशासन ने यह कदम उठाते हुए अफगान नागरिकों के सभी नए आव्रजन आवेदन निलंबित करने का आदेश जारी किया।
- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

- मॉस्को प्रारूप की बैठक में अफगानिस्तान और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

- मिस्र: टीवी एंकर सारा खलीफा को ड्रग्स तस्करी मामले में मौत की सजा, अदालत में फूट-फूटकर रोईं

