7 वर्षीय मासूम बच्ची अपने पिता को खाना पानी देने भट्टे पर जा रही थी कि तभी रास्ते में गांव के एक सरफिरे मनचले ने उसे दबोच लिया।

Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
मामला रामपुर के खजुरिया थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िता का पिता ईंट के भट्टे पर मजदूरी करता है। 7 वर्षीय मासूम बच्ची अपने पिता को खाना पानी देने भट्टे पर जा रही थी कि तभी रास्ते में गांव के एक सरफिरे मनचले ने उसे दबोच लिया और मक्का के खेत में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे और युवक को दबोच लिया।
युवक को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और मासूम बच्ची को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछता चल रही है।
घटना के संबंध में बताते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया,” खजुरिया थाना क्षेत्र में नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची पीड़िता को डॉक्टरी उपचार के लिए भेजा और तहरीर लेकर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हो गई है। शेष विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण करके जल्द से जल्द आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित कर दिया जाएगा।
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
