बदायूँ: SDM के आदेश पर मिले कब्जे के बाद भूमाफियाओं का हमला, लाठी-डंडों से महिला और युवक को पीटा

Date:

बदायूँ: शहर के मीरा सराय रोड पर स्थित 700 गज के प्लाट का विवाद हिंसक रूप ले चुका है। उपजिलाधिकारी (SDM) सदर द्वारा दस्तावेजों की जांच के बाद वैध मालिक ठहराए जाने के बावजूद, भूमाफियाओं ने देर रात पीड़ित पक्ष पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया और प्लाट की चारदीवारी ढहा दी।

प्रशासनिक जांच में साबित हुआ मालिकाना हक: मीरा सराय रोड स्थित गाटा संख्या 2115 को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष के दावे के विपरीत, दूसरे पक्ष के मदीना, नवाजिश और जीशान का कहना था कि उन्होंने कागजातों की पूरी जांच-पड़ताल के बाद यह जमीन खरीदी है। मामला तहसील सदर व SDM तक पहुंचने पर पुलिस-प्रशासनिक टीम ने दस्तावेजों की जांच की। जांच में जमीन के असली हकदार तीनों क्रेता ही पाए गए, जिसके बाद प्रशासन ने 28 जुलाई को मदीना, नवाजिश और जीशान को कानूनी कब्जा दिला दिया था।

चारदीवारी ढहाई, विरोध करने पर पीटा: प्रशासनिक आदेश से बोखलाए भूमाफियाओं ने देर रात जमीन पर अवैध कब्जे की नीयत से धावा बोल दिया। आरोपियों ने प्लाट की नवनिर्मित चारदीवारी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। जब मदीना और उनके भाई ‘छोटा’ ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल: घटना के बाद पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लेकर लालपुल पुलिस चौकी पहुंचा। पीड़ितों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने शिकायत दर्ज करने से साफ इनकार कर दिया। SDM के आदेश के बावजूद सरेआम हुई हिंसा और पुलिस की इस लापरवाही से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पीड़ितों ने अब उच्च अधिकारियों से न्याय, कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत...