उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में भूस्खलन और बादल फटने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आईटीबीपी, एनडीआरएफ की दो टीमें और सेना की एक टीम राहत कार्य में जुटी हुई है। सेना की टीम में करीब 80 जवान शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर घटना की कई सारी वीडियोज सामने आई हैं, जिसमें तबाही दिखाई दे रही है। इसमें दिखाई दे रहा है कि पहाड़ी से बारिश का पानी और मलबा आया, जिसने 34 सेकंड में ही पूरा गांव तबाह कर दिया।
अब तक 20 लोगों को मलबे से निकाला गया
उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्या ने बताया कि अब तक चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। 50 से ज्यादा लोग लापता हैं और कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका हैं। धराली गांव करीब 20 मीटर तक मलबा जमा हुआ है। अब तक 20 लोगों को निकाला मलबे से निकाल लिया गया है।
जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
आपदा को देखते हुए जिला प्रशासन उत्तरकाशी ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं। धराली गांव में अत्यधिक अतिवृष्टि के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
01374222126, 222722
9456556431
DEOC Uttarkashi
उत्तरकाशी में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद
बादल फटने की घटना के बाद उत्तरकाशी प्रशासन हाई अलर्ट पर है। 6 अगस्त को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल के साथ ही आंगनवाड़ियां बंद रहेंगे। इसके अलावा, प्रशासन ने स्थानीय अधिकारियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से निचले इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की घोषणा करने का निर्देश दिया है।
उत्तरकाशी को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
उत्तराखंड मौसम विभाग ने उत्तरकाशी में अगले तीन घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार उत्तरकाशी में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कल भी भारी बारिश का अनुमान जताया है।
- मायावती का अखिलेश पर वार—कहा, SP पीडीए के नाम पर कर रही धोखा

- दिल्ली में धारा 163 लागू, AISA ने किया जंतर-मंतर पहुंचने का आह्वान

- मुंबई: चाय के बहाने थाने ले जाने का आरोप, अभिजीत दिपके ने लगाया पुलिस पर गंभीर इल्जाम

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- जंतर-मंतर जाने से पहले AAP नेता हाउस अरेस्ट, पुलिस पहरे पर बोले— “हमारी आवाज नहीं दबा सकते”

- बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

- Woman Performs Stunt on Moving Car’s Bonnet on Highway; ARTO Rajouri Suspends Vehicle Registration

- जंतर-मंतर पर गर्जा विरोध: मस्जिदों को निशाना बनाए जाने के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दर्जनों नेता-कार्यकर्ता हिरासत में; APCR के नदीम खान को दफ्तर में ही डिटेन

- पन्ना की गौशाला में अमानवीयता: मृत गोवंश को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

- राहुल गांधी दिल्ली की झुग्गी में पहुंचे; बोले—ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे, सिस्टम से भी हिसाब होगा

- JMI Climbs to 334th Globally in UI GreenMetric 2026; Rises 42 Places, 13th in India

