रामपुर(रिज़वान खान) : जनपद रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह नवाबगंज में सोमवार को प्रबंधन विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई। घटना में फायरिंग और मारपीट की वारदात के बाद पुलिस ने एक आरोपी को दो नाली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटनाक्रम
सुबह 11 बजे हजारा परिवार पक्ष के सतेंद्र सिंह और जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में कुछ लोग गुरुद्वारे में घुस गए और दूसरे पक्ष के सेवादारों को बाहर निकाल दिया। इस दौरान मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें पाठ कर रहे ग्रंथी निर्मल सिंह समेत कई लोग घायल हो गए।
पुलिस कार्रवाई
कोतवाली पुलिस ने फायरिंग-मारपीट के मामले में एक पक्ष के 16 नामजद और 16 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही, एक आरोपी को अवैध दो नाली बंदूक सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
डीएम जोगिन्दर सिंह की भूमिका
जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह और एसपी विद्यासागर मिश्र ने दोनों पक्षों को तत्काल अपने कार्यालय बुलाकर बैठक की। इस दौरान डीएम जोगिन्दर सिंह ने समझदारी और धैर्य के साथ दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। उनकी तुरंत सक्रियता और प्रभावी हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रण में आई और किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। स्थानीय लोगों ने भी उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि डीएम की मौजूदगी ने स्थिति को बिगड़ने से बचाया।
सुरक्षा व्यवस्था
गुरुद्वारे के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। डीएम और एसपी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पल-पल की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
विवाद की पृष्ठभूमि
पसियापुरा स्थित इस गुरुद्वारे के प्रबंधन और संचालन को लेकर हजारा परिवार और बाबा अनूप सिंह पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। फिलहाल दोनों ही पक्ष प्रशासन द्वारा सुझाए गए समाधान से संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं, लेकिन प्रशासन हालात को पूरी तरह काबू में रखने के लिए सतर्क है।
- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण को लेकर 600 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से पर कार्रवाई, तनाव के बाद झड़पें

- ‘वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का तेज लाल भारती और डॉ. सैयद अहमद खान ने किया स्वागत

- व्यापार समझौतों के बाद अब UPI पर भी ‘सरेंडर’? राहुल गांधी का PM मोदी पर करारा हमला, कहा– ‘अमेरिकी दबाव के आगे टेके घुटने’

- 2,000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लगेगा शुल्क, छोटे व्यापारियों और ग्राहकों पर असर नहीं

- यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

- ‘विविधता में एकता’ वाले बयान पर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर विपक्ष का निशाना, कपिल सिब्बल और राशिद अल्वी ने साधा तंज

- ‘BJP-RSS दलितों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते’: राहुल गांधी का सरकार पर करारा हमला, ‘शुद्धिकरण’ और अत्याचार के मामलों पर घेरा

- ‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

