Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
कोतवाली मिलक क्षेत्र में 13 दिन पहले हुई मेडिकल संचालक ओमप्रकाश की हत्या का अपर पुलिस अधीक्षक ने गुरूवार को खुलासा किया। इस हत्या में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया आला क़त्ल भी बरामद किया है। घटना क्षेत्र के बिलासपुर रोड पर तिराहा गांव के पास 11 फरवरी को हुई थी।
जनपद रामपुर के कोतवाली मिलक के मेडिकल संचालक ओम प्रकाश जो मूल रूप से ग्राम सैंजना तहसील मीरगंज, जिला बरेली का निवासी था, की 13 दिन पहले हत्या कर दी गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
Shabnam Case: क़ातिल शबनम का बेटा माँ से मिलने पहुंचा रामपुर की जेल
मिलक पुलिस ने बिलासपुर रोड स्थित सिंगारा मोड़ से आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनकी निशान देही पर हाईवे किनारे गन्ना तोल सेंटर के पास जाली से हत्या में प्रयुक्त किए गए आला कत्ल 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक मोबाइल आईटेल कंपनी का और हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद किया है।
पुलिस ने किया ख़ुलासा
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया,”ओमप्रकाश सेजना के रहने वाले थे। वह मिलक में अपनी पत्नी के साथ रहते थे और राठोडा में मेडिकल स्टोर चलाते थे। 11 तारीख की शाम को मिलक राठोडा मार्ग पर यह घायल अवस्था में मिले थे… इन्हें ले जाकर बरेली में भर्ती कराया गया था। इनकी पत्नी द्वारा थाने में सूचना दी गई थी।

इलाज के दौरान जब इनके सर का सीटी स्कैन कराया गया तो इनके सर में एक बुलेट मिली। इस से यह मालूम हुआ कि इनके गोली मारी गई है। 14 तारीख को मृतक के भाई द्वारा चार लोगों के खिलाफ कोतवाली मिलक में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान ही पता चला कि मृतक की पत्नी कंचन के रवि नामक युवक से अवैध संबंध थे और उसकी पत्नी और रवि ने ओम प्रकाश को मारने की योजना बनाई। रवि ने अपने एक साथी गणेश को साथ लेकर 11 फरवरी को ओमप्रकाश की हत्या कर दी।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद

