Globaltoday.in| बदायूं | सालिम रियाज़
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भरतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए शक्ति केंद्र के संयोजक और प्रभारियों की सक्रियता बढ़ाने के लिए विस्तृत योजना बनाई।
पूरे उत्तर प्रदेश में प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए शक्ति केंद्र के प्रभारी और संयोजक की संक्रियता बढ़ने का अभियान चल रहा है।
इसी के तहत मण्डल अध्यक्ष और मण्डल के प्रभारी, मण्डल महामंत्री के साथ बैठकर तीन विधानसभा दातागंज, शेखूपुर और बदायूँ के एक एक शक्ति केंद्र के संयोजक प्रभारी की शक्ति केंद्र की सक्रियता की समीक्षा की और बिल्कुल निष्क्रिय शक्ति केंद्र संयोजकों और प्रभारियों का बदलाव करने का मण्डल अध्यक्ष को निर्देश दिया। शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारी अपने अपने बूथ पर प्रवास कार्यक्रम करके और लाभार्थियों की सूची बनायें। जो लाभार्थी मोदी सरकार और योगी सरकार की नीतियों से लाभान्वित हुए हैं उनसे घर घर जाकर सम्पर्क करने का काम करें।
‘दैनिक अच्छी खबर’ अखबार के सम्पादक से पचास लाख की व्हाट्सप्प पर फोन कर मांगी रंगदारी
जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि भाजपा को हर हाल में पंचायत चुनाव जीतना है इसके लिए पार्टी लगातार बूथ को दुरुस्त करने के लिए अलग-अलग अभियान चलाकर योजना बना रही है। पार्टी का मंशा है कि पंचायत चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव जीत कर आयें, जिससे कि गांव का विकास सीधे-सीधे प्रदेश और केंद्र की सरकार से जुड़ सकें और मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे-सीधे आम जनता को मिल सके।
इस मौके पर चेयरमैन सैनरा वैश्य डीसीडीएफ चेयरमैन रविन्द्र पाल सिंह मोहर सिंह लोधी जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत अरुण प्रकाश धोबी शारदाकांत शर्मा मनोज गुप्ता बिट्टन शैलेंद्र मोहन शर्मा धीरेंद्र सिंह अनुज सक्सेना राजीव तोमर चरन सिंह लोधी पन्नालाल शाक्य भावेश प्रताप सिंह ओमप्रताप सिंह देवेंद्र राजपूत सेवाराम कश्यप राकेश शाक्य दुष्यंत सिंह ज्ञानेंद्र सिंह अमित कुमार सिंह सहित अन्य कार्यक्रर्ता उपस्थित रहे।
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद


