2 हफ्ते के भीतर रामपुर की जनता को मिलेगी बापू मॉल स्थित दुकानों की सौग़ात

Date:

सना मामून ने कहा लग-भग 2 हफ्ते के भीतर ही इन खाली पड़े हॉल और दुकानों को नीलामी के माध्यम से आवाम को दिया जाएगा।

रामपुर, 04 जनवरी 2024: आज आम आदमी पार्टी (AAP) से रामपुर नगर पालिका की चेयरपर्सन सना मामून, प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला एवं वरिष्ठ नेता मामून शाह खां ने बापू मॉल में खाली पड़े हॉल और दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद चेयरपर्सन सना मामून ने कहा लग-भग 2 हफ्ते के भीतर ही इन खाली पड़े हॉल और दुकानों को नीलामी के माध्यम से आवाम को दिया जाएगा।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खां लाला ने कहा कि चुनाव के दौरान हम ने वादा किया था कि रोज़गार को बढ़ावा दिया जाएगा। इसी क्रम में आज लग-भग 250 से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया गया है और इंशाल्लाह 2 हफ्ते के अंदर-अंदर इस काम को सुचारू रूप से पूरा किया जाएगा जिससे रामपुर के 250 से अधिक परिवारों को रोज़गार मुहैया होगा।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा आवाम के हक में अच्छे काम किये हैं, यह भी उन्ही कामों में से एक अच्छा काम साबित होगा।

इस मौके पर ज़िला उपाध्यक्ष शैजी शावेज़, ज़िला सचिव शिराज मिया, रहमान अली, एजाज़ हुसैन खां,फैसल हसन, शैज़ी सैफी, गुड्डू खां, मौ० आलमगीर, शिराज जमील खां, समद खां, बाबू खां, शकील मंसूरी और शुभम रस्तौगी आदि मोजूद रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

IAS आंजनेय कुमार सिंह नई दिल्ली सिक्किम हाउस में बने OSD

नई दिल्ली: मुरादाबाद मंडल के पूर्व कमिश्नर और 2005...

दिवाली की पूर्व संध्या पर दिल्ली की हवा बेहद जहरीली, बनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

नई दिल्ली: दिवाली के त्योहार से ठीक पहले राष्ट्रीय...

आईआरजीसी का दावा: होर्मुज जलडमरूमध्य में दो और टैंकरों में लगी आग

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जानकारी...

इराकी प्रधानमंत्री की ट्रंप को दो टूक: इराक की ज़मीन ईरान पर हमले के लिए इस्तेमाल नहीं होने देंगे

इराक के प्रधानमंत्री अली फ़ालेह अल-ज़ैदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति...