पीड़ित महिला के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
संभल(मुज़म्मिल दानिश): संभल के हयातनगर में महिला को संतान का झांसा देकर एक तांत्रिक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की निवासी विवाहिता महिला काफी समय से बीमार चल रही थी। उसके कोई संतान नहीं थी। संतान प्राप्ति के लिए वह एक तांत्रिक से मिली जिसने उस महिला को तंत्र विद्या के जरिए अपने जाल में फंसा लिया। तांत्रिक ने संतान न होने की वजह भूत प्रेत का साया बताकर महिला को अपने झांसे में ले लिया।
इसके बाद महिला के घर आकर उसने महिला के पति को तालाब में अंडा डालने के लिए भेज दिया और महिला की सास को भी घर से बाहर कर दिया। फिर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर घर को बर्बाद कर देने का भय दिखाकर तांत्रिक वहां से भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुरेश निवासी शेरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
- जामिया मिलिया इस्लामिया में आधी रात को सड़क पर उतरीं छात्राएं, मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप

- Two Musical Dastaan Performances, Three Shows at Rajasthan International Centre

- सहसवान में पीस कमेटी की बैठक, गणेश चतुर्थी पर शांति बनाए रखने की अपील

- जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

