Globaltoday.in | उबैद इक़बाल | नई दिल्ली
कई दिनों से एक हत्या मामले में फरार चल रहे ओलंपिक मेडल विजेता और पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार के एक साथी अजय को भी गिरफ्तार किया है. सुशील और अजय दोनों कार छोड़ एक स्कूटी पर सवार होकर किसी से मिलने के लिए जा रहे थे कि तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि एक हत्या के मामले में पहलवान सुशील कुमार और उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पंजाब के भटिंडा और मोहाली समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी। राजधानी दिल्ली में भी पुलिस ने कई जगह छापेमारी की लेकिन पहलवान सुशील कुमार किसी पेशेवर अपराधी की तरह पुलिस को चकमा देता रहा और पुलिस के हाथ नहीं आया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार अलग-अलग नंबरों से अपने करीबियों के संपर्क में था जबकि दिल्ली पुलिस की कई टीमें सुशील कुमार की तलाश में थीं। आखिरकार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सुशील कुमार को दिल्ली से ही आज गिरफ्तार कर लिया।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित
- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी
