उनकी बहन नसरीन ने बताया कि 4-5 गाड़ी पुलिस आयी। और खाना खाते से उन्हें उठाकर ले गए। 70 वर्ष से अधिक आयु की रिटायर्ड टीचर हैं निकहत अफलाक।
ग्लोबलटुडे, रामपुर
सऊद खान
सपा सांसद आज़म खान की बड़ी बहन को पुलिस ने उनके घर से उठाकर ले गयी है। आज़म खान की बहन निखहत अफलाक रामपुर के थाना गंज क्षेत्र में रहती हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आज़म खान की बहन को जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर पूछ ताछ के लिए थाने लाया गया है। लेकिन जब पुलिस अधिकारियों से पूछा गया कि पूछ ताछ कहां की जा रही है तब पुलिस अधिकारी मौन रहे।
मामले में चश्मदीद उनकी बहन नसरीन का कहना है कि ऐसा क्या हुआ कि पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि निखत अपने घर में खाना खा रही थीं। तभी 4-5 गाड़ियों में पुलिस आयी और खाना खाते से उन्हें उठाकर ले गए यहाँ तक कि उनको बुर्का भी नहीं पहनने दिया।

नसरीन का कहना है वह भी उनकी बहन हैं, खाना उनका नीचे गिरा पड़ा है और पुलिस कुछ नहीं बता रही कि किस जुर्म की सजा उनको मिल रही है?
आपको बतादें कि निखहत अफलाक 70 वर्ष से अधिक आयु की एक रिटायर्ड टीचर हैं, न उनके घर में पति है न बच्चा है। इतनी उम्र की महिला से पुलिस इस तरह से कार्रवाई कर रही है।
ये भी खबरें रोचक हैं-
- बदायूं में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया
- Woman Performs Stunt on Moving Car’s Bonnet on Highway; ARTO Rajouri Suspends Vehicle Registration
- जंतर-मंतर पर गर्जा विरोध: मस्जिदों को निशाना बनाए जाने के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दर्जनों नेता-कार्यकर्ता हिरासत में; APCR के नदीम खान को दफ्तर में ही डिटेन
- पन्ना की गौशाला में अमानवीयता: मृत गोवंश को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
- राहुल गांधी दिल्ली की झुग्गी में पहुंचे; बोले—ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे, सिस्टम से भी हिसाब होगा
