बदायूं(सालिम रियाज़): उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत केजीएन डिग्री कालेज वनकोटा में आयोजित “टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम” में मुख्य अतिथि महेश चन्द्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद शीराज़ अल्वी रहे।
महाविद्यालय के 63 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा प्रदेश की योगी सरकार ने डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए छात्रों को स्मार्टफोन व टेबलेट देने का निर्णय लिया है निश्चित रूप से यह स्मार्टफोन छात्रों के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगा।
यह स्मार्टफोन जहां एक और उनकी पढ़ाई में सहायक सिद्ध होगा तो वही रोजगार की सूचनाओं के लिए भी वरदान है।
विशिष्ट अतिथि शीराज़ अल्वी ने कहा कि छात्र स्मार्टफोन का सदुपयोग करें आज के तकनीकी युग में स्मार्टफोन छात्रों के उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नोडल अधिकारी डा राजेश कुमार ने की।
इस अवसर पर अनुज सिंह गौर प्रबंधक हाजी अब्दुल मन्नान प्रिंसिपल डा शाजिया आलम सुम्बुल आलम सालिम रियाज़ नौशाद नन्हे सिंह आदि उपस्थित रहे
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

