Globaltoday.in|Taskin Faiyyaz|Lucknow
उत्तर प्रदेश की योगी(Yogi) सरकार ने शराब के बाद अब पान मसाला(Pan Masala) बिक्री, निर्माण और वितरण पर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है जबकि तम्बाकू और गुटखा पर प्रतिबंध जारी रहेगा
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त अनीता सिंह(Anita Singh) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में जन स्वास्थ्य के दृष्टगत पान मसाला के विनिर्माण वितरण एवं विक्रय पर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है.

रोक के पीछे यह था तर्क
प्रचार तो यह किया जा रहा था कि देश कोरोना(Covid-19) संकट से जूझ रहा है जो छींकने, खांसने मात्र से निकलने वाले स्लाइवा (थूक) के सूक्ष्म कणो से फैल सकता है, इसी के चलते देश भर में।लोग मास्क लगांने को मजबूर हैं…
पान मसाला खाने वाले बन सकते हैं कोरोना कैरियर
पान मसाला सेवन करने वाले लोग घर, कार्यालय, सड़क सभी को उगालदान बना डालते है और खांसने या छींकने से कई हज़ार गुना ज्यादा मात्रा में थूक का प्रवाह करते हैं.
विश्व के किसी अन्य देश को शायद इस समस्या से न जूझना पड़ा है और न पड़ सकता है. गुटखा खाकर जगह जगह थूकने वाली फ़ौज का सामना केवल हमें ही करना है।
यह जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा संकट हो सकता है पर सरकार न केवल कोरोना संकट से निपटने के लिए एक वर्ष तक के लिए गुटखे पर लगाई गई पाबंदी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया बल्कि
विचारणीय बात यह है कि उत्तर प्रदेश सरकार, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश में “जन स्वास्थ्य” के दृष्टगत पान मसाला के विनिर्माण वितरण एवं विक्रय पर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है.
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

