संभल: संभल में योगी सरकार ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सदर विधायक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। राय सत्ती क्षेत्र के मंडलाई गांव में करीब साढ़े तीन बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला सामने आने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उनके आम के बाग में बुलडोजर चलाया।
इस कार्रवाई में न केवल अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला, बल्कि बिना अनुमति कटहल के पेड़ काटने का भी आरोप विधायक के खिलाफ लगाया गया है। एसडीएम विकास चंद्र ने स्पष्ट किया कि सभी नियमों का पालन करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की नाप-तौल की, कब्जे की निशानदेही के बाद पीला पंजा चलता रहा। एसडीएम और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर से सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया।
यह कार्यवाई योगी सरकार की अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ी नीति का हिस्सा है, जिसमें नेताओं सहित सभी के ऊपर समान नियम लागू किए जा रहे हैं। इस बार निशाने पर आये हैं सदर विधायक इकबाल महमूद, जिनके खिलाफ यह कार्रवाई दर्ज की गई है।
यह खबर योगी सरकार की भूमि संरक्षण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिशों को दर्शाती है और साफ संदेश देती है कि अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
- ‘मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है’: इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी

- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, अभिजीत दिपके ने 10 अक्टूबर को दिल्ली कूच का किया ऐलान

- ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा: राहुल गांधी

- राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्री जी को भी किया नमन

- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज मुंबई से CJP का आंदोलन, दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन; पुलिस ने नहीं दी अनुमति

- उज्जैन: सड़क चौड़ीकरण को लेकर 600 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से पर कार्रवाई, तनाव के बाद झड़पें

- ‘वंदे मातरम्’ पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का तेज लाल भारती और डॉ. सैयद अहमद खान ने किया स्वागत

- व्यापार समझौतों के बाद अब UPI पर भी ‘सरेंडर’? राहुल गांधी का PM मोदी पर करारा हमला, कहा– ‘अमेरिकी दबाव के आगे टेके घुटने’

- 2,000 रुपये से अधिक के UPI पेमेंट पर 15 अक्टूबर से लगेगा शुल्क, छोटे व्यापारियों और ग्राहकों पर असर नहीं

- यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

- ‘विविधता में एकता’ वाले बयान पर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर विपक्ष का निशाना, कपिल सिब्बल और राशिद अल्वी ने साधा तंज

- ‘BJP-RSS दलितों को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते’: राहुल गांधी का सरकार पर करारा हमला, ‘शुद्धिकरण’ और अत्याचार के मामलों पर घेरा

