रामपुर: आज दिनांक 11 जुलाई 2021 को बड़ी संख्या में समाजवादी समर्थक मोर्चा कार्यालय पर मोहल्ला घेर मुल्ला ग़ैरत पीला तालाब रामपुर के नवयुवकों ने समाजवादी समर्थक मोर्चा के कार्यों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर मोर्चा से जुड़कर समाजवादी पार्टी को मज़बूत बनाने का संकल्प लिया।
समाजवादी समर्थक मोर्चा के लगातार बढ़ते हुए काफिले में आज रामपुर के वार्ड नम्बर 6 के मोहल्ला घेर मुल्ला ग़ैरत पीला तालाब रामपुर निवासी मोहम्मद याहया फैज़ान उर्फ नदीम भाई को वार्ड नम्बर 6 का अध्यक्ष और समाजसेवी शाहनवाज़ खां को वार्ड कमेटी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अज़ीम इकबाल खां एडवोकेट ने कहा कि भाजपा के गुण्डों ने साम दाम दंड भेद की राजनीति करके समाजवादी पार्टी के लोगों को नामांकन करने से रोका और उनके साथ मारपीट करके नामांकन के निर्धारित समय के बीत जाने तक गुंडागर्दी का तांडव जारी रखा और इस प्रकार लोकतंत्र की हत्या का ये खेल ज़िला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव की तरह ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में भी जारी रहा, जिसकी जितनी निन्दा की जाए कम है।
उन्होंने आगे कहा कि 2021 के चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और समाजवादी पार्टी को एक बड़ी जीत दिलाएगी। इसलिये समाजवादी पार्टी से जुड़े हर व्यक्ति को सावधान और सचेत रहकर काम करने की अपील की।
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

