Globaltoday.in|रईस अहमद | रामपुर
थाना अजीम नगर में ₹100 के लेनदेन में एक युवक की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या इस मामले में हत्या आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जनपद रामपुर(Rampur) के थाना अजीम नगर क्षेत्र के डोकपुरी टांडा गांव में भूरा का चाय का होटल था। उसके गांव निवासी युवक दानिश पर चाय के ₹500 थे, जिस पर उसने तक़ाज़ा किया तो मृतक युवक दानिश ने भूरा के ₹500 चाय के दे दिए। उसके बाद दानिश ने फेसबुक पर कुछ कमेंट किया कि भूरा ने उससे ₹100 रुपये ज़्यादा ले लिये।
इसी बात से भूरा ने दानिश से रंजिश मान ली और रविवार को जब दानिश अपनी बाइक से कुछ सामान लेने बाजार जा रहा था कि भूरा ने उसे रास्ते में घेर लिया और डंडों से बुरी तरह पीट दिया जिससे दानिश घायल हो गया।
आसपास के लोगों द्वारा घायल दानिश को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बरहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी भूरा को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया,”थाना अज़ीम नगर में डोकपुरी टांडा गांव है जहां पर ₹100 के लेनदेन में भूरा नामक युवक ने डंडे से पीट दिया जिससे इलाज के दौरान दानिश की मौत हो गई। मुकदमा लिख लिया गया है और आरोपी दुकानदार भूरा को गिरफ्तार कर लिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

