यूट्यूबर अरमान मलिक ने 20 दिन बाद फिर दी गुड न्यूज, बने पापा, घर आए 3 नन्हें मेहमान

Date:

नई दिल्ली: यूट्यूबर अरमान मलिक के घर एक बार फिर से खुशियों ने डेरा डाला दिया है। लंबे इंतजार के बाद उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।

अरमान इस महीने में 20 दिन बाद फिर दो-दो छोटे बच्चों के पापा बन गए हैं।

यूट्यूबर अरमान मलिक ने इस गुड न्यूज को हाल ही में अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस न्यूज को जानने के बाद उनके फैंस जच्चा और बच्चा दोनों के स्वस्थ होने की कामना कर उन्हें बधाइयाँ दे रहे हैं।

bararah-institute
bararah-institute

अरमान मालिक की हैं दो पत्नियां

आपको बता दें कि अरमान मलिक ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली वाइफ पायल मलिक हैं, जिनसे उन्होंने 2011 में शादी की थी। वहीं, दूसरी पत्नी कृतिका मलिक हैं, जिनसे वह 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।

उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने जहां आज यानी 26 अप्रैल को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। वहीं, दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने 6 अप्रैल 2023 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे जैद को जन्म दिया था।

सोशल मीडिया पर दी गुड़ न्यूज़

यूट्यूबर अरमान ने आज ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर कर ये खुशखबरी अपने फैंस तक पहुंचाई है। अस्पताल से शेयर की गई इस तस्वीर में अरमान और पायल के साथ कृतिका और चिरायु (पायल और अरमान का पहला बेटा) काफी खुश नजर आ रहे हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, ‘फाइनली पायल मां बन गई, कोई अनुमान लगा सकता है (बेटे हुए हैं या बेटियां)’।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज...

JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

New Delhi, October 21, 2026: Jamia Millia Islamia (JMI)...

फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत सख्त...