उत्तर प्रदेश/ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित कॉलेज ऑफ लॉ, ग्रेटर नोएडा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने महिलाओं के खिलाफ “एसिड अटैक” के एक बहुत ही गंभीर मुद्दे पर तीन दिवसीय 25 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2023 इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया है।
इस आयोजन में कानून के विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्रों की तीस से अधिक टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया गया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रेटर नोएडा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष श्री बिशन लाल गुप्ता ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया।
क्रर्यक्रम में श्री बिशन लाल गुप्ता, अध्यक्ष जी.एन. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने अपने उद्घाटन भाषण में छात्रों को पूरे देश में ग्रेटर नोएडा कॉलेज ऑफ लॉ के व्यापक प्रचार और दृश्यता के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वाद-विवाद के महत्व पर भी जोर दिया है जो छात्रों के प्रारूपण, कानूनी ज्ञान, अनुसंधान, अदालतों में इस्तेमाल की जाने वाली औपचारिक भाषा पर नियंत्रण, पारस्परिक कौशल, आत्मविश्वास और प्रस्तुति क्षमताओं को बढ़ाता है। मूट कोर्ट छात्रों को कानून के मुकदमेबाजी पक्ष का पूर्वावलोकन देता है।
प्रतियोगिता के इस उद्घाटन सत्र के दौरान प्रो. (डॉ.) अनिल शर्मा, (प्राचार्य), प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार सिंह, (डीन), डॉ. शालू त्यागी, (एचओडी), और ग्रेटर नोएडा कॉलेज ऑफ लॉ के छात्रों के साथ-साथ सभी फैकल्टी के सदस्य उपस्थित रहे और इसमें सक्रिया भाग लिया।
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

