सपा नेता आज़म खान को अग्रिम ज़मानत में भी राहत नहीं मिल रही है, जैसे जैसे मामले जिला जज न्यायालय में आते जा रहे हैं वैसे वैसे ही आजम खान की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज भी होती जा रही हैं।
ग्लोबलटुडे, 05 सितंबर
सऊद खान, रामपुर
समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आज़म खान की मुश्किलें कम होना तो दूर बल्कि दिन ब दिन ज़्यादा ही बढ़ रही हैं। उनको अब अग्रिम ज़मानत में भी राहत नहीं मिल रही है, जैसे जैसे मामले जिला जज न्यायालय में आते जा रहे हैं वैसे वैसे ही आजम खान की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज भी होती जा रही हैं।
बीते दिन जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की विवादित जमीन के संबंध में पांच मामलों में जिला जज न्यायालय रामपुर में सुनवाई हुई थी जिसमें आजम खान ने पांचों मामलों में अग्रिम जमानत याचिका जिला जज न्यायालय में लगाई थी। लेकिन आजम खान के पक्ष को निराधार मानते हुए जिला जज ने आजम खान की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

आज़म खान की पांचों मामलों में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के संबंध में बताते हुए सरकारी वकील दलविंदर सिंह, सरकारी वकील ने बताया किसानों द्वारा आजम खान और अन्य के खिलाफ धमकाने जान से मारने की धमकी देने और झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देकर जमीन कब्जाने के मामले में अग्रिम जमानत पर सुनवाई के बाद न्यायालय द्वारा आजम खान की जमानत याचिका को निराधार पाते हुए निरस्त कर दी गई है इन पांचों मामलों में किसानों की जमीन जौहर यूनिवर्सिटी में क़ब्ज़ाने का मामला है।
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content
- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’
- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा
