Globaltoday.in|उबैद इक़बाल खान|नई दिल्ली
नागरिकता संशोधन बिल(CAB) को लेकर देश में चौतरफा विरोध हो रहा है और प्रदर्शन किये जा रहे हैं। दिल्ली(Delhi) में जामिया मिल्लिया इस्लामिया(Jamia Millia Islamia) विश्वविद्यालय में भी छात्र और टीचर्स ने आज इस बिल के विरोध में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया।
यह विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को हिंसक हो गया और छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई जब दिल्ली पुलिस(Delhi Police) ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया। लाठी चार्ज से जामिया के कई छात्र ज़ख़्मी हो गए।

पुलिस ने हिंसा की आशंका के चलते जामिया कैंपस के बाहर भारी बैरिकेड्स लगाकर विरोध मार्ग को बंद कर दिया था और उन लोगों को हिरासत में ले लिया जिन्होंने बैरिकेड्स कूदने की कोशिश की।
दरअसल, नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय से संसद तक मार्च का आह्वना किया था। दिल्ली पुलिस ने अहतियातन जामिया मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दी गई है। दोनों ही स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुक रही हैं क्यूंकि दोनों ही स्टेशन संसद भवन के नजदीक हैं।
डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘दिल्ली पुलिस के सुझाव पर पटेल चौक और जनपथ पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दी गई है। इन दोनों स्टशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

