रामपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर एक लाख दिए प्रज्वलित कर मनाई गयी यादगार दीपावली

Date:

अयोध्या में आज 500000 दिए प्रज्वलित किये जाने के बाद रामपुर की गांधी समाधि पर भी 100000 दिए प्रज्वलित कर कीर्तिमान स्थापित किया गया।

Globaltoday.in
रामपुर से तस्कीन फैय्याज़ की रिपोर्ट

दिल्ली के राजघाट के बाद देशभर में अगर कहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि है तो वह रामपुर(Rampur) में है। इसी गांधी समाधि को आज एक और गौरव प्राप्त हुआ और वह यह कि अयोध्या में आज 500000 दिए प्रज्वलित किये जाने के बाद रामपुर की गांधी समाधि पर भी 100000 दिए प्रज्वलित कर कीर्तिमान स्थापित किया गया।

यह मौका बेहद यादगार था जब गांधी समाधि के खूबसूरत लॉन में एक लाख दिए जगमगआ रहे थे और आने जाने वालों को आकर्षित कर रहे थे।

इस आयोजन पर जमा लोगों को संबोधित करते हुए रामपुर के डीएम आंजनेय कुमार सिंह(Aunjaneya Kumar Singh) ने इस कार्यक्रम को देश के वीर जवानों को समर्पित करते हुए लोगों से पर्यावरण बनाए रखने की अपील की।

रामपुर के डीएम, आंजनेय कुमार सिंह दीप जलाते हुए
रामपुर के डीएम, आंजनेय कुमार सिंह दीप जलाते हुए

डीएम आंजनेय कुमार सिंह (Aunjaneya Kumar Singh) ने कहा कि आज जब हम दीपपर्व मना रहे हैं, हम सुरक्षित हैं तो अपने देश के जवानों की वजह से जिन्होंने हमेशा कुर्बानियां दी हैं और शहादत दी है देश की सुरक्षा के लिए , हमारी सुरक्षा के लिए, उनको समर्पित आज का यह कार्यक्रम था।

मुझे विश्वास है कि सब लोग इस भावना को समझेंगे और इस से जुड़ते हुए हम अपने बच्चों की बेहतरी के लिए ज्यादा से ज्यादा कर सकेंगे, तभी हम अपने समाज को भी बेहतर बना सकेंगे और पर्यावरण को भी ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित रख पाएंगे।

यह भी पढ़ें:-

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...