मामले में तहसील के भी कई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के भी आदेश हुए हैं। कहा गया है कि सामुदायिक उपयोग की जमीन एवं खाद के गड्ढे पर हुआ है अतिक्रमण
ग्लोबलटुडे,11 सितंबर
सऊद खान, रामपुर
सांसद आजम के हमसफर रिसोर्ट में बिजली और पानी चोरी के मामले में तत्कालीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। साथ ही तहसील के भी कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर गाज गिरेगी। इस बावत जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
पिछले दिनों भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना की शिकायत पर प्रशासन ने हमसफर रिसोर्ट में छापा मारा था। छापेमारी के दौरान यहां पर 33 किलोवाट बिजली चोरी मिली थी, जिस पर राज्यसभा सदस्य डॉ। तजीन फात्मा के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही 26.37 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। साढ़े तीन लाख रुपये समन शुल्क वसूलने के आदेश दिए थे।
इसके साथ ही रिसोर्ट में एक सरकारी नलकूप की शिफ्टिंग का मामला प्रकाश में आया था, जिससे किसानों की जमीनों के स्थान पर सिर्फ आजम खां की जमीनों की ही सिंचाई की जाती थी। हालांकि, तब पानी की सप्लाई काट दी गई थी।
वहीं, रिसोर्ट में सामुदायिक उपयोग की जमीनों के दो नंबर मिले थे, जबकि एक अन्य नंबर खाद के गड्ढे का दर्ज था। तीनों मामलों में परिवाद दायर किए जा चुके हैं।

अब इन मामलों में बिजली विभाग, तहसील और नलकूप विभाग के दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह कार्रवाई उन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ होगी, जो उस वक्त तैनात थे।
जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामने यह सब हो गया तो कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है, जिस पर दोषियों को सजा दिया जाना तय है।
अन्य रोचक ख़बरें भी पढ़ें:-
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

