बेरूत: हिज़्बुल्लाह ने लेबनानी सीमा पर इजरायली ड्रोन को मारने और उसको क़ब्ज़े में लेने का दावा किया है।
ग्लोबलटुडे, 10 सितंबर
वेब डेस्क
हिज़बुल्लाह ने एक इजरायली मानव रहित विमान(ड्रोन) को लेबनान की सीमा पर मार गिराने का दावा किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ हिज़्बुल्लाह ने एक बयान में कहा गया कि ड्रोन अब उनके लड़ाकों के क़ब्ज़े में है, लेकिन इस संबंध में उन्होंने कोई फोटो जारी नहीं की।
यह घटना 24 अगस्त की शाम को शुरू हुए तनाव की एक कड़ी बतायी जा रही है, जब कि सीरिया में एक इजरायली हवाई हमले में हिजबुल्ला के दो लड़ाके मारे गए थे।
इस संबंध में, इज़राइल ने कहा था कि यह हमला अपने इलाक़े को हिज़्बुल्लाह के ड्रोन हमलों से बचाने के लिए था।
हिज़्बुल्लाह लेबनान में एक असरदार सियासी समूह की हैसियत रखता है और युद्धग्रस्त सीरिया में वहां की सरकार का प्रमुख समर्थक है।हिज़्बुल्लाह और इज़राइल के बीच कई बार संघर्ष होता रहा है।
अन्य रोचक ख़बरें:-
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
