
नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा की ओर से आज़म खान के बेटे अदीब आज़म सहित 37 लोगों पर मुकद्दमा दर्ज हुआ है।
ग्लोबलटुडे, 20 सितंबर-2019
रामपुर से सऊद खान की रिपोर्ट
सपा सांसद आज़म खान की मुश्किलें हर रोज़ बढ़ती नज़र आ रही हैं। अब एक और मुकद्दमा आज़म खान के बेटे सहित 37 लोगो पर दर्ज हुआ है। मामला जेल की फाँसी घर की ज़मीन क़ब्ज़ाने का है, जिसमें नायब तहसीलदार ने थाना गंज में ये मुकद्दमा दर्ज कराया है।

इस मामले पर शिकायतकर्ता भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने बताया 1943 के नगर पालिका के रिकॉर्ड में खसरा संख्या 512 से 519 तक रामपुर की जेल में फांसी घर के नाम से आज भी दर्ज है। एक समय में यहाँ पर फाँसी घर हुआ करता था।

आज़म ने अपनी सरकार आने पर इन सब ज़मीनो पर कब्ज़ा कर अपने बड़े बेटे अदीब आज़म खान के नाम करवाया और वहाँ पर आलीशान कोठी बनी हुई है और कुछ हिस्सा बैंक को किराए पर दिया हुआ है और बाकी हिस्से पर मार्किट बनी हुई है।
इसकी शिकायत मैंने ज़िला अधिकारी से की थी इसकी जांच की गई। जांच में सब कुछ सही पाया गया और इस पर नायब तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा की ओर से आज़म खान के बेटे अदीब आज़म सहित 37 लोगों पर मुकद्दमा दर्ज हुआ है।
ये भी पढ़ें:
- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’
- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन
- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union
